नेत्र चिकित्सा शिविर के पोस्टर का विमोचन
फुलेरा | कस्बेके विधायक निवास पर मंगलवार को विधायक निर्मल कुमावत की अध्यक्षता में जीवन ज्योति सेवा समिति जयपुर एवं फुलेरा सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड की संयुक्त बैठक हुई। इसमें समीपवर्ती धार्मिक स्थल भन्दे बालाजी में 8 दिवसीय विशाल शल्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर समिति भ्रमणशील शल्य चिकित्सा इकाई के तत्वावधान में 19 फरवरी से करने का निर्णय लिया गया शिविर में होने वाली व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, शिविर में आंखों के सभी राेग, मोतियाबिन्द, काला पानी, फूला, नासूर, अपेन्डेसाइटिस, हर्निया, मस्से, भगन्दर, अल्सर, पथरी, नाक, कान, गला, पेट एवं महिला बच्चों सहित सभी रोगों का निशुल्क इलाज करने का प्रस्ताव लिया गया। साथ ही मरीजों के खाने-पीने, ठहरने दवाइयां समिति निशुल्क देेगी। इस मौके पर विधायक निर्मल कुमावत, समिति अध्यक्ष बीके जैन ने शिविर के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान समिति के पदाधिकािरयों सहित अनेक सहयोगी मौजूद थे।
फुलेरा. विधायकनिवास पर भन्दे बालाजी में होने वाले शिविर के पोस्टर का विमोचन करते विधायक निर्मल कुमावत।