पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्यार्थियोें को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें

विद्यार्थियोें को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकसू| सेन्टरफोर एनवायरमेंट एजुकेशन एवं अक्षयपात्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्र के चयनित विद्यालयों में स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्वच्छता कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को हाथ धोने एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए प्रेरित शिक्षित करना है। अक्षयपात्र फाउंडेशन के प्रभु रघुपति दासा, हेमंत चतुर्वेदी, संत कुमार, सीईई की प्रियंका चाकसू ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेशचंद शर्मा भी उपस्थित थे।

भामाशाहने स्कूल में दिए प्रिंटर फोटो कॉपी मशीन

हिरनोदा|राजकीयआदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय उगरियावास में भामाशाह प्रमोद कुमावत, मुकेश द्वारा शाला में एक फोटो कॉपी मशीन, प्रिंटर स्केनर भेंट किया। इस मौके पर भामाशाह का प्रधानाचार्य रामनारायण डबरिया, सुमनबाला शर्मा, सुभाष स्वामी, सुखाराम राजेश गिल ने सम्मान किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डबरिया ने कहा कि भामाशाहों के सहयोग से ही विद्यालय को विकास में गति मिलती है।

प्राथमिकस्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत किया जाए

हिरनोदा|राजकीयउच्चीकृत उपस्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत की मांग को लेकर मंगलवार को पंचायत समिति सदस्य सुष्मिता सैन के नेतृत्व में भाजपा इकाई अध्यक्ष कन्हैयालाल कुमावत, महेंद्रसिंह खंगारोत, रतनलाल कुमावत, वार्डपंच राजू कारगवाल ने चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़, उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री कालीचरण सराफ फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि ग्राम हिरनोदा की आबादी करीब दस हजार है तथा 57 सौ वोटर हैं, आसपास के क्षेत्र में कोई चिकित्सा सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को मजबूरी में निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराना पड़ता है।

खबरें और भी हैं...