- Hindi News
- कहीं 40 में तो कहीं 50 में मिल रहा राशन कार्ड
कहीं 40 में तो कहीं 50 में मिल रहा राशन कार्ड
रायपुर| लंबेसमय से राशन कार्ड़ का इंतजार कर रही जनता को अधिकांश राशनकार्ड़ो में गलतियां होने से इंतजार करना पड़ेगा। वहीं जिनके राशनकार्ड सही है उन्हें 50 रुपए में राशन कार्ड ग्रामपंचायत उपलब्ध करवा रही है।
इस संबंध में सचिव का कहना है कि यह शुल्क शिक्षा शुल्क, विकास शुल्क, फार्म के लिए जा रहे है। यह उच्चाधिकारियों के कहने पर लिया जा रहा है। इसकी रसीद उपभोक्ताओं को दी जा रही है। वहीं कोटड़ी ग्राम पंचायत पर 40 रू देकर राशन कार्ड उपलब्ध करवाया जा रहा है। कोटड़ी निवासी एडवोकेट अनिल त्रिवेदी ने बताया कि 40 रू लेकर राशन कार्ड देना जनता के साथ धोखा है। इस संबंध में विकास अधिकारी आजाद कुमार जैन ने बताया कि ग्राम पंचायत को राशन कार्ड के बदले रुपए लेकर रसीद देने के निर्देश दे रखे है। एपीएल के लिए 36 रुपए जिसमें शिक्षा कर के 25, राशनकार्ड के 10 रुपए 1 रुपया शुल्क है तथा बीपीएल स्टेट बीपीएल अंत्योदय के लिए 26 रुपए निर्धारित कर रखे है। खुल्ले ना होने पर 40 रुपए ले सकते है पर रसीद देना होगा। वहीं पिड़ावा एसडीएम मानसिंह मीणा का कहना है कि ग्राम पंचायतों में रुपए लेकर राशन कार्ड देने की शिकायत आर्इ है इस संबंध में पंचायत समिति सुनेल कार्यालय में ग्राम पंचायत सचिवों की रविवार को बैठक बुलाई गई तथा बैठक में सभी को निर्देश जारी किए गए।