पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसील को देवनारायण योजना में शामिल करें

तहसील को देवनारायण योजना में शामिल करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| राजस्थानगुर्जर महासभा एवं युवा गुर्जर महासभा के तत्वाधान में सोयली देवनारायण मंदिर पर भगवान देवनारायण की बैठक आयोजित की गई। बैठक में देवनारायण योजना के अन्तर्गत पिड़ावा तहसील को शामिल करने की रूपरेखा तैयार की गई। युवा जिला संरक्षक बाल ठाकरे ने बताया कि बैठक में 4 अक्टूबर को गुर्जर समाज का प्रतिनिधी मंडल के द्वारा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में तहसील अध्यक्ष पूर सिंह गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष पुर सिंह कोटड़ी, विजय सिंह पटेल, युवा तहसील अध्यक्ष बालाराम गुर्जर, सहित समाज के पदाधिकारियों ने भाग लिया।जानकारी देते हुए रामगोपाल गुर्जर मूण्डला ने बताया कि आगामी बैठक 28 सितम्बर को हिम्मतगढ़ पर आयोजित होगी।