पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मालिक ही निकला युवक का हत्यारा

मालिक ही निकला युवक का हत्यारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शराबके नशे में घर पहुंचे युवक के डोर बेल बजाने से नाराज मालिक ने ही गुस्से में उसका गला दबा दिया था, जिसकी दम घुटने से मौत हो गई। देर रात में गांव के दो अन्य लोगों की मदद से उसे गांव के पास स्थित तलाई पर ले गए। जहां उसकी कमर से पत्थर बांधकर तलाई में डाल दिया था। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सीआई घनश्याम मीणा ने बताया कि क्षेत्र के बांसखेड़ी गांव के पास स्थित तलाई में 11 सितंबर को युवक का शव मिला था। जिसकी कमर से पत्थर बंधे हुए थे। प्रारंभ से उसकी हत्या कर सबूत मिटाने का प्रयास करने का संदेह था। तब से मामले की जांच की जा रही थी। इस दौरान पता चला कि मृतक को अशोक (27) के नाम से जानते थे, जो मध्यप्रदेश के प्रीतमपुर क्षेत्र का रहने वाला था। वह पिछले चार साल से गांव के ही कालू सिंह पुत्र अमरसिंह के यहां पर हाली का काम कर रहा था। इस पर उसे को बुलाकर पूछताछ की गई तो वह टूट गया। उसने बताया कि कुछ दिनों से लोग उसकी डोर बेल बजाकर परेशान कर रहे थे। गत 8 सितंबर की रात में 10 बजे करीब अशोक शराब के नशे में आया, जिसने डोर बेल का बटन दबा दिया। इससे उसे गुस्सा गया और तेजी से नीचे आते ही उसका गला दबा दिया। दम घुटने से वह अचेत हो गया और कुछ देर में उसकी मृत्यु हो गई। इससे वह घबरा गया और उसे पास में बनी टापरी में ले जाकर भूसे में पटक दिया। इसके बाद 9 सितंबर को देर रात में गांव के गंगाराम बैरागी और रामा मेघवाल को बुलाया। उसे गांव से 200 मीटर दूर तलाई पर ले गए और उसकी कमर से पत्थर बांध कर पानी में फेंक दिया था। कालू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

देवरपर ज्यादती का आरोप: बकानी. गुराडख़ेड़ामें खेत पर काम कर रही महिला से उसी के देवर ने ज्यादती की। यह घटना गत 12 सितंबर की बताई है। इसको लेकर प्रकरण दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार महिला अपने खेत पर गई थी। जहां साढ़े 10 बजे करीब रिश्तेदार पीछे से आया और उसे पकड़ लिया। बाद में उसने ज्यादती की। पीड़िता ने न्याय पाने के लिए एसपी के सामने परिवाद पेश किया। आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।