पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुआवजे की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

मुआवजे की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिड़ावा| क्षेत्रके सेमली चौहान, खडगपुर तथा लक्ष्मीपुरा के सैकंडों किसानों ने सोमवार को मावठ की बारिश से खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। किसानों ने एसडीएम तथा तहसीलदार को ज्ञापन दिया अौर पटवारी से सर्वे करवाकर मुआवजा दिलाने की मांग की। ज्ञापन में किसानों ने बताया कि क्षेत्र में धनिए की फसल पूरी तरह से खराब हो चुकी है तथा मसूर अौर गेंहूू की फसलों में 70 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। ज्ञापन देने वालो में सेमली चौहान के मांगीलाल चौहान, खडगपुर के चतरसिंह बापूसिंह, कालू सिंह, रतनलाल, गोरधन सिंह थे।