9 जनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस
पिड़ावा क्षेत्रके डोला गांव जमीन विवाद को लेकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट से मिले इस्तगासे के आधार पर 9 जनों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
थानाधिकारी खुमानसिंह भानावत ने बताया कि डोला निवासी राजकुमार पुत्र माणकचंद ने अपने ही परिवार के चचेरे भाई रमेशचंद, भतीजे धीरज नीलेश को गत 25 जून 2008 को बेचान नामा लिखवाकर दो बीघा 10 बिस्वा जमीन बैच दी थी और इसी दिन इस जमीन की रजिस्ट्री दिगंबर जैन भक्तामर विश्वधाम अतिशय क्षेत्र डोला के नाम कर दी थी। रमेशचंद को किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए जमीन की नकलों की जरूरत पड़ी तो सामने आया उनकी जमीन मंदिर को बेच दी गई है। इस पर उन्होंने कोर्ट में इस्तगासा दायर किया। गुरुवार को कोर्ट से मिले इस्तगासे के आधार पर पुलिस ने राजकुमार, सुशीला, अाशा, मीना, संतोष, पवन, अशोक, महावीर जैन परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है।