बस स्टैंड पर की साफ-सफाई
राज्यसरकार के नगरीय विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार स्वच्छ राजस्थान सप्ताह 8 से 14 दिसंबर तक नगर पालिका द्वारा चलाया जा रहा है। इसमें वार्डवार योजनाबद्ध तरीके से नगर में पड़े पुराने कचरे के ढेर प्लास्टिक बैग की रोकथाम क्षेत्र की सफाई के लिए आमजन को जागरूक किया जाएगा। इस अभियान के तहत राजकीय भवनों, अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों की साफ-सफाई, सामुदायिक शौचालयों की सफाई के लिए विशेष अभियान पालिका द्वारा चलाया जाएगा।
इसी अभियान के तहत सोमवार को अधिशासी अधिकारी शंभूलाल मीणा के नेतृत्व में सहायक कर्मचारी अमीन खां, शंभूलाल कहार, पालिका कार्यालय स्टॉफ एवं नागरिकों ने बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय की सफाई कर नगर को स्वच्छ बनाने की अपील की। पालिका प्रशासन ने प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाकर जब्ती की कार्रवाई की। इस दौरान चार किलो पॉलीथिन और डिस्पोजल की जब्ती की गई।
पिड़ावा. कस्बेमें सोमवार को सफाई सप्ताह का शुभारंभ किया।