29 कार्टून शराब यात्री प्रतीक्षालय पर छोड़ गए
पिड़ावा|क्षेत्र केगैलाना गांव के यात्री प्रतीक्षालय में मंगलवार रात में साढ़े 11 बजे शराब के अवैध धंधे से जुड़े लोग देशी अंग्रेजी शराब 29 कार्टून छोड़कर फरार हो गए। इसका पता चलने पर पुलिस जब्त करके ले आई। थानाप्रभारी रवींद्रसिंह ने बताया कि यात्री प्रतीक्षालय से 24 पेटी देशी 5 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। शराब के मामले में जांच की जा रही है। शीघ्र ही इसमें लिप्त लोगों को नामजद कर लिया जाएगा।