पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डंपर की टक्कर से बिजली का तार टूटा

डंपर की टक्कर से बिजली का तार टूटा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिड़ावामार्ग पर बीएसएनएल ऑफिस के पास मंगलवार को एक डंपर की टक्कर से बिजली की लाइन टूट गई। इससे करंट फैलने की आशंका से लाेग घबरा गए।

हालांकि इससे किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। आसपास के लोगों ने बिजली के टूटे तार को एक तरफ किया। दोपहर बाद जयपुर डिस्कॉम के कर्मचारियों ने लाइन को दुरस्त किया। इसके बाद दोनों तरफ का आवागमन पूर्ण रूप से शुरू हो सका। लोगोंं के अनुसार सुबह साढ़े 9 बजे यहां एक डंपर गुजरा। इससे पोल से गुजर रहा बिजली का तार टकरा गया। जिससे तार टूटकर सड़क पर गिरा। यहां सड़क के दोनों ओर पोल से बिजली लाइन गुजर रही है। बीएसएनएल विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना डिस्कॉम में दी। काफी देर तक भी डिस्कॉम के कर्मचारी नहीं पहुंचे तो लोगों ने ही टूटे बिजली के तार को सड़क से एक तरफ कर दिया। इस दौरान तार वाली साइड से वाहनों को नहीं गुजरने दिया।

सामनेनिजी स्कूल, सतर्क रहे स्टाफ

जिसपोल से तार टूटा है इसके ठीक सामने आदर्श स्कूल संचालित होता है। यहां सैकड़ों बच्चें पढ़ते है। बच्चें रोज की तरह रेसेस में ग्राउंड में खेल रहे थे, लेकिन करंट की सूचना के बाद स्टाफ चौकन्ना हो गया। बच्चों को सड़क की ओर नहीं जाने की हिदायत दी।

सड़ककी ऊंचाई बढ़ी, बिजली की लाइनें जस की तस

इनदिनों सूलिया से पिड़ावा तक सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें कस्बे से पिड़ावा की ओर डामरीकरण शुरू कर दिया है। जिससे यहां सड़क की ऊंचाई बढ़ गई, लेकिन यहां से गुजर रही लाइनों को ऊंचा नहीें किया गया। इससे आज यह घटना देखने को मिली।

सुनेल. बीएसएनएल ऑफिस के बाहर पोल से टूटा बिजली का तार।

खबरें और भी हैं...