एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज से
एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज से
पिलानी. आदर्शविद्या निकेतन स्कूल के तत्वावधान में 59वीं जिलास्तरीय 17 19 आयुवर्ग (छात्रा) एथलेटिक्स प्रतियोगिता रविवार को बिरला स्कूल के मैदान पर 11 बजे शुरू होगी। संयोजक संस्थान निदेशक संजीव पूनियां ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि सांसद संतोष अहलावत होंगी। विशिष्ट अतिथि जिला खेल अधिकारी गुलझारीलाल जानू निजी शिक्षण संस्थान संघ के अध्यक्ष सज्जन पूनिया होंगे।