ममता की कलाकृतियां अजमेर में प्रदर्शित
पिलानी . विश्वपर्यटन दिवस पर राजकीय संग्रहालय अजमेर के तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शनी में बिरला स्कूल की कला शिक्षक ममता देवड़ा की कलाकृतियां भी प्रदर्शित की गईं। ममता ने बताया कि आनासागर झील, अजयपाल, पुष्कर, दरगाह, चर्च, गुरुद्वारा आदि अजमेर पुष्कर के पर्यटक स्थलों पर आधारित कलाकृतियां प्रदर्शित की गई थीं। प्रदर्शनी का उद्देश्य कलाकृतियों के माध्यम से पर्यटन बढ़ाना है।
िपलानी. ममतादेवड़ा की बनाई कलाकृति।