भास्कर न्यूज | पिलानी
भास्कर न्यूज | पिलानी
बिरला रिसोर्स डेवलपमेंट केंद्र में शनिवार को बिरला एजुकेशन ट्रस्ट ने शिक्षकों को विभिन्न विषयों एवं स्टूडेंटस-टीचर संबंध पर कार्यशाला की। उद्घाटन मुख्य अतिथि बीईटी उपनिदेशक (सामान्य प्रबंध) जेसी पांडे ने किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. वीएन धोलाखंडी, डॉ. एम कस्तूरी, कैप्टेन अलोकेश सैन, पवन वशिष्ठ संजय श्रीवास्तव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीईटी उपनिदेशक (वित्त) केके पारीक ने की। कार्यशाला के दौरान रितु कुमार ने स्कूल बच्चों के जीवन में एक आदर्श शिक्षक की भूमिका इसके व्यवहारिक पक्ष को समझाया। प्रभावी अध्यापन की विधियों उनके गुर भी बताए। कार्यशाला में बालिका विद्यापीठ, पब्लिक स्कूल, बिरला स्कूल, शिशु विहार बिरला इंटरनेशनल स्कूल किशनगढ़ के शिक्षक मौजूद थे।
पिलानी. कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथि
शिक्षकों को बताए विषय पढ़ाने के गुर