पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लगातार दूसरी बार भाजपा

लगातार दूसरी बार भाजपा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजगढ़. अनाजमंडी स्थित अपने निवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते नव निर्वाचित प्रधान सुभाष पूनिया।

प्रधान पद पर भाजपा के सुभाष पूनियां तीन मतों से निर्वाचित हुए। आरओ ओपी कोठारी ने बताया कि प्रधान पद के लिए भाजपा से सुभाष पूनिया तथा कांग्रेस से सुरेशदेवी ने नामांकन पत्र भरे। पूनियां को 12 सुरेशदेवी को नौ वोट मिले। यहां प्रधान पद पर भाजपा ने लगातार दूसरी बार कब्जा किया है। 2010 में सुभाष के भाई की प|ी सविता पूनिया प्रधान बनी थीं। जीत के बाद कार्यकर्ता पूनिया को कंधों पर बैठाकर रंग-गुलाल उड़ाते हुए मंडी स्थित उनके निवास पर ले गए। इस दौरान सांसद संतोष अहलावत, छैलूराम भड़ियां सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। शाम को सुभाष पूनिया बुहाना की नवनिर्वाचित प्रधान कविता सांसद के निवास पहुंचे। सांसद ने दोनों का स्वागत किया।

सबको साथ लेकर चलेंगे, अधूरे विकास कार्य पूरे करेंगे

प्रधानसुभाष पूनिया ने कहा कि वे सबको साथ लेकर क्षेत्र का विकास कराएंगे। पिछले कार्यकाल में अधूरे रहे कामों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि जीत कार्यकर्ताओं की हुई है। सुभाष ग्रेजुएट हैं और उप प्रधान रह चुके हैं। पिलानी के साबू कालेज छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे।