- Hindi News
- झुंझुनूं . चिड़ावा पंचायत समिति प्रधान बने कैलाश मेघवाल (कलवा)
झुंझुनूं . चिड़ावा पंचायत समिति प्रधान बने कैलाश मेघवाल (कलवा)
झुंझुनूं . चिड़ावा पंचायत समिति प्रधान बने कैलाश मेघवाल (कलवा) पिलानी के भाजपा विधायक सुंदरलाल के बेटे हैं। विधायक, सांसद वरिष्ठ पदाधिकारियों को टिकट नहीं देने की पार्टी की पॉलिसी के चलते कैलाश मेघवाल को टिकट नहीं दी गई थी। वे निर्दलीय लड़े और सदस्य का चुनाव जीते। भाजपा ने उनके सामने प्रत्याशी नहीं उतारा। वे सदस्य का चुनाव तो जीते ही, प्रधान पद के लिए भी पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। कैलाश मेघवाल भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। वे प्रधान निर्दलीय जीते हैं लेकिन अंदरखाने पार्टी का पूरा साथ रहा। इसी तरह, खेतड़ी में प्रधान बनीं मनीषा पूर्व विधायक दाताराम की बेटी हैं।
चिड़ावा में विधायक का बेटा, खेतड़ी में पूर्व विधायक की बेटी प्रधान