पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाईब्स कार्यशाला का उद‌्घाटन

वाईब्स कार्यशाला का उद‌्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बुहाना. उपखंडके उदामांडी के पीएससी के बाहर शनिवार को प्रदर्शन करते ग्रामीण।)
बुहाना। उदामांडी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में स्टाफ के शराब पार्टी करने निशुल्क दवा नहीं देने का आरोप लगाते हुए शनिवार को ग्रामीणों ने ताला लगाकर प्रदर्शन किया। शाम तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में स्टाफ सदस्य अक्सर नशे में रहते हैं। नर्स कंपाउंडर रजिस्‍टर में हाजिरी लगाकर चले जाते हैं। एक कंपाउंडर दवाइयां बाजार में बेचता है।
ग्रामीणों ने चेताया कि स्टाफ नहीं बदलने पर पीएचसी पर अनिश्चितकाल के लिए ताला लगाया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में नरेश अग्रवाल, विजय मित्तल, हवासिंह कप्तान, रतनसिंह चौधरी, सुभाषचंद्र दायमा, भूपसिंह, बंशीधर पंच, ईश्वर सिंह निर्माण, चुन्नीलाल, उमराव सिंह, संजय शर्मा, रतनलाल अग्रवाल आदि थे।

डॉक्टर-कंपाउंडर आमने-सामने
''कंपाउंडर जयपाल के सरकारी दवा बाजार में बेचने की शिकायत मिली थी। हिदायत दी थी। इस पर वह और उसकी पत्नी धमकियां देती हैं। -डा.राजेंद्र कुमार धींवा, चिकित्साअधिकारी, उदामांडी।

''मुझ पर लगाए गए आरोप गलत हैं। डॉक्टर अपनी पत्नी के बहकाव में गया। वे खुद नशा करते हैं।'' -जयपाल,कंपाउंडर

''उदामांडी पीएचसी की मेरे पास कोई सूचना नहीं आई। अगर ऐसा हुआ है तो कल ही बीसीएमओ को भिजवाकर जांच करा देते हैं।'' -डॉ. एसएन धौलपुरिया, सीएमएचओ।

- अस्पताल पर ताला लगाकर प्रदर्शन ।
- परिसर में शराब पीने निशुल्क दवा बाजार में बेचने का आरोप ।