ज्यादती करने का मामला
पिलानी . पुलिसमें शनिवार को ज्यादती का मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार घंडावा निवासी एक महिला ने मामला दर्ज कराया कि वह उसका पति हरियाणा हाल भोभिया निवासी वजीर के खेत में से जमीन बंटाई पर लेकर खेती करते है तथा वहीं रहते है। 14 सितंबर 2014 की रात को उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था तो उसे अकेला देखकर रात 12 बजे के लगभग वजीर उसके पास आया तथा उसे डरा-धमकाकर उसके साथ ज्यादती की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।