- Hindi News
- आरपीएससी की छवि सुधरने में लगेगा समय : प्रो. दशोरा
आरपीएससी की छवि सुधरने में लगेगा समय : प्रो. दशोरा
भर्तीपरीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते राजस्थान लोकसेवा आयोग की छवि धूमिल हुई है। इस छवि को सुधरने में और जनता का विश्वास फिर से कायम होने में समय लगेगा।
यह बात \\\"भास्कर\\\' से बातचीत में आरपीएससी के पूर्व सदस्य प्रो. प्रमेंद्रकुमार दशोरा ने कही। वे गुरुवार को एक कार्यक्रम में पिलानी आए थे। उन्होंने कहा कि इस विषय पर गंभीरता से विचार करना होगा। सुधार लाने के लिए आयोग के चेयरमैन को ज्यादा जिम्मेदारी से काम करना होगा। जो छोटे-छोटे छेद हैं उन्हें बंद करने होंगे। करोड़ों लोगो का विश्वास बनाए रखने तथा देश समाज के सामने आदर्श प्रस्तुत करने के लिए चेयरमैन सारे मामले देखें। अपने लोगों पर विश्वास करें परंतु अतिविश्वास हो।