एनसीसी शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन
पिलानी. एकराज सीटीआर एनसीसी के वृंदावन में लगे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में पिलानी पब्लिक स्कूल के कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राचार्य एचसी पांडे ने बताया कि फायरिंग में सारजेंट महेश ने स्वर्ण पदक, क्रॉसकंट्री में नवीन डागर ने सोलो डांस में मयंक ने सिल्वर पदक प्राप्त किया। थल सैनिक कैंप के लिए चयनित कैडेट महेश, अमित मयंक को स्वर्ण पदक दिया गया।