पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुश्ती में भरतपुर के पहलवान छाए

कुश्ती में भरतपुर के पहलवान छाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिड़ावा. शिक्षाविभाग की 59वीं राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे एवं तीसरे दिन भरतपुर और मेजबान झुंझुनूं जिले के पहलवान छाए रहे। पिलानी रोड स्थित गुरु हनुमान अखाड़े में जारी प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को हुए मुकाबले रोमांचक थे। सुबह आठ बजे पहले मुकाबले की शुरुआत एडीईओ गुलझारीलाल जानू एवं उमरावसिंह ओजटू ने की। मुकाबलों का दौर देर शाम तक जारी रहा।

व्यवस्था प्रभारी राजेंद्रपालसिंह ने बताया कि शुक्रवार को हुए मुकाबलों में 17 वर्ष आयुवर्ग की 46 किलो वजनी प्रतियोगिता में झुंझुनूं का सचिन प्रथम, बृजेश रैगर भीलवाड़ा द्वितीय, किशनलाल गंगानगर और कोटा का शुभम सैन तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 85 किलो वजन में झुंझुनूं का अमरजीत प्रथम, राहुल चूरू द्वितीय और हनुमानगढ का राजू एवं भीलवाड़ा का कुश्वेंद्र गोस्वामी तीसरे स्थान पर, 46 किलो वजन की 19 वर्षीय में जयपुर सैकेंड का संदीप प्रथम, झुंझुनूं का विक्रांत दूसरे और कोटा का सन्नी पंवार एवं चतरसिंह अलवर तीसरे स्थान पर जबकि 96 किलो वजन में झुंझुनूं का जितेंद्र प्रथम, गिरधारीसिंह भरतपुर द्वितीय एवं भीलवाड़ा का सोमेश और विजयकुमार चूरू तीसरे स्थान पर रहे। इससे पहले हुई 100 किलो वजन की 17 वर्षीय कुश्ती में भरतपुर का सुनील प्रथम, भवानीसिंह झुंझुनूं द्वितीय, मोहनलाल अजमेर और धीरज भीलवाड़ा तीसरे स्थान पर रहे। 120 किलोवर्ग की 19 वर्षीय प्रतियोगिता में भरतपुर के अशोक कुमार ने प्रथम, झुंझुनूं के मनजीत ने द्वितीय और राजसमंद के लवीश एवं हनुमानगढ के रविप्रकाश ने अपने दांवपेचो से प्रतिद्वंदी पहलवानों को शिकस्त देकर तीसरा स्थान हासिल किया।