अंजु मैनपाल का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
पिलानी . जोधपुरमें 59वीं राज्यस्तरीय 14 आयुवर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में झुंझुनूं के दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। दलप्रभारी सत्यनारायण वैद पीटीआई जयलाल ने बताया कि आज राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम के लिए छात्र-छात्रा वर्ग में झुंझुनूं टीम के सदस्य वर्धमान माध्यमिक विद्यालय की छात्रा अंजु छात्र मैनपाल का चयन हुआ है।