कैंपस प्लेसमेंट में नौ को मिला रोजगार
बीकेबीआईईटीपरिसर में विभिन्न कंपनियों के कैंपस प्लेसमेंट के तहत अंतिम वर्ष के नौ स्टूडेंट्स को कौशल परीक्षण के बाद ढाई लाख से चार लाख 40 हजार तक के पैकेज पर रोजगार मिला।
संस्थान डीन प्रो. श्रीधर बी डांडिन ने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट में जयपुर की इंफोऑबजैक्टस, हैदराबाद की ओपन टेक्स्ट, बैंगलोर की एमफेसिस, कैपजैमनी त्रिवेनी टर्बाइन्स गुड़गांव की लाइफ टेक्नीशियन टेक्नीकल सोल्यूशंस के अधिकारियों ने जॉब ऑफर दिया। ओपन टेक्स्ट ने एक छात्रा को 4.4 लाख का, इंफोऑबजेक्ट ने तीन स्टूडेंट्स को 3.8 लाख का, टेक्नीशियन टेक्नीकल सोल्यूशन ने एक छात्रा को 2.8 लाख का तथा एमफेसेस ने चार स्टूडेंटस को 2.5 लाख का पैकेज ऑफर दिया है।
संस्थान निदेशक डॉ. पीएस भटनागर डीन प्रो. एल सोलंकी ने चयनित स्टूडेंट्स को शुभकामना दी।