- Hindi News
- पिलानी| भाजपानगर मंडल की बैठक गुरुवार को गुलाबराय हलवाई स्मृति
पिलानी| भाजपानगर मंडल की बैठक गुरुवार को गुलाबराय हलवाई स्मृति
पिलानी| भाजपानगर मंडल की बैठक गुरुवार को गुलाबराय हलवाई स्मृति भवन में मंडल अध्यक्ष मुरलीमनोहर शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सदस्यता अभियान के प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया कि मंडल क्षेत्र की पिलानी नगरपालिका विद्याविहार पालिका में 11 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसे 15 दिन में पूरा करना है। बैठक में पिलानी पालिकाध्यक्ष विजय हलवाई, प्रेम दनेवा, नरेंद्रसिंह राठौड़, राजकुमार नायक, धमेंद्र नेहरा, सुमित्रा कुमावत, प्रमिला रावत, सुरेंद्र सोनी, अनिल डाडा, सतवीरसिंह राठौड़, मनोजसिंह, शिवराम स्वामी, गोकुल चौहान, शंभु पंवार, रवि जांगिड़, नरेश मित्तल, उज्ज्वल सहल आदि मौजूद थे। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष होशियारसिंह को सक्रिय सदस्य बनाकर भाजपा में शामिल किया गया।
पिलानी विद्याविहार में 11 हजार नए सदस्य बनाएगी भाजपा