पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिलानी को सीवरेज तहसील इसी बजट में दिलाएंगे : सुंदरलाल

पिलानी को सीवरेज तहसील इसी बजट में दिलाएंगे : सुंदरलाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिकापिलानी की बजट बैठक गुरुवार को पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष विजय हलवाई की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में पालिका की आय-व्यय पर चर्चा के बाद सर्वसम्मत्ति से 11 करोड़ 25 लाख का बजट पारित किया गया। पालिका बैठक में आए पिलानी विधायक सुंदरलाल ने कहा कि राज्य सरकार से वित्तीय वर्ष 2015-16 में ही कस्बे के लिए सीवरेज लाइन बनाने की स्वीकृति हो जाएगी। पिलानी को तहसील का दर्जा भी मिलेगा।

इस संबंध में वे मुख्यमंत्री से मिलकर बात करेंगे। बैठक के अंत में पूर्व पालिकाध्यक्ष ब्रह्मदत्त सहल पालिकाकर्मी गिरधारी लाल सुशील की मां के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में उपाध्यक्ष राकेश चोटिया, पार्षद ताराचंद सैनी, नरेंद्रसिंह राठौड़, राजेश फोरमैन, नगेंद्र नौवाल, विक्रम रोहिला, विनोद कुमार, गोपीराम, सुभाष सैनी, पंकज शर्मा, धमेंद्र नेहरा, नंदलाल स्वामी, अरुणा देवी आदि मौजूद थे।

पिलानी. संबोधितकरते अध्यक्ष विजय हलवाई। मंच पर विधायक अन्य।