दहेज हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
सूरजगढ़ | पुलिसने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह किढ़वाणा गांव के कुएं में राजेश्वरी उसके दो साल के बेटे के शव मिले थे। इस मामले में राजेश्वरी के पिता पुरोहितों का बास (पिलानी) के ओमप्रकाश कुमावत ने दामाद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने रविवार को राजेश्वरी के पति राजू उर्फ राजेंद्र कुमावत को गिरफ्तार कर लिया।