शिविर में कई लाभान्वित
शिविर में कई लाभान्वित
गुढ़ागौडज़ी| गुढ़ापब्लिक स्कूल में राजस्थान ईएनटी अस्पताल जयपुर के सौजन्य से नाक कान गला रोग परामर्श शिविर लगा। गुढ़ा पब्लिक के चेयरमैन संपत बेनीवाल ने बताया कि रोगियों की जांच कर परामर्श दिया गया।
शिविरमें किया रक्तदान
पिलानी| शेखावाटीयूथ क्लब ने रविवार को बिरला सार्वजनिक अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया। उद्घाटन क्लब संयोजक राजेश फोरमैन ने किया। सुरेश कुमावत, राजकुमार पीपलवा, प्रेमप्रकाश मोयल, संजय जाखोदिया, बंटी नोवाल, अनिल कुल्हार, संजय शर्मा, विपुल शर्मा सहित 61 क्लब सदस्यों ने रक्तदान किया।