पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिट्स के 65 स्टूडेंट्स को 17.14 लाख का एवरेज पैकेज

बिट्स के 65 स्टूडेंट्स को 17.14 लाख का एवरेज पैकेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिट्स के 65 स्टूडेंट्स को 17.14 लाख का एवरेज पैकेज

10दिन में शत प्रतिशत प्लेसमेंट

पिलानी|बिट्सपिलानी में कैंपस प्लेसमेंट में कम्प्यूटर साइंस ब्रांच के शत-प्रतिशत स्टूडेंट्स का 10 दिन के दौरान ही प्लेसमेंट हो गया। सभी 65 स्टूडेंट्स को 17.14 लाख का एवरेज पैकेज मिला है।

प्लेसमेंट मैनेजर सुमित गुप्ता ने बताया कि कंप्यूटर साइंस के तीन स्टूडेंट्स को लिंकडिन में 29 लाख का, छह को ईबे में 23 लाख का, डायरेक्ट वन में एक स्टूडेंट को 21.74 लाख का, इनमोबी में तीन को 19.53 लाख का, मंत्रा में चार को 19 लाख का, डीशॉ वालमार्ट लैब्स में छह को 18.6 लाख का, स्टैंडर्ड लाईफ साइंस में एक स्टूडेंट को 18 लाख का तथा एडोब में चार स्टूडेंट्स को 17.61 लाख का पैकेज का ऑफर किया गया है। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम, फ्लिपकार्ट, ऐजवर्व, टीनी ओवल, स्प्रिंकलर, सेमसंग, ओपेरा, ओरेकल आदि कंपनियों में 37 स्टूडेंट्स को 12 से 17 लाख तक के पैकेज मिले हैं। कंप्यूटर साइंस बीटेक फाइनल के सभी 65 स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट हो गया है।