पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संघ के स्वयंसेवकों ने किया धन संग्रह

संघ के स्वयंसेवकों ने किया धन संग्रह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरएसएसके स्वयंसेवकों ने रविवार से शहर में आमजन से धन संग्रह का विशेष अभियान चलाया।

जम्मू-कश्मीर में बाढ पीड़ितों की सहायता के लिए दो दिवसीय अभियान के पहले दिन खेतड़ी रोड. कबूतरखाना बस स्टैंड, पुरानी तहसील रोड, विवेकानंद चौक, पिलानी रोड और स्टेशन रोड पर दुकानदारों एवं राहगीरों से धन संग्रह किया गया। आरएसएस के जिला सेवा प्रमुख अनिल गुप्ता, जिला धर्म जागरण प्रमुख महेंद्र सैनी, तहसील शारीरिक प्रमुख रामजीलाल सैनी, नगर कार्यवाह प्रभुदयाल वर्मा, स्वयंसेवक भारत टेलर, दीपक सैनी, दीपक नायक, विनोद सैनी, संतकुमार आदि ने सहयोग दिया। नगर कार्यवाह वर्मा ने बताया कि सोमवार को शहर के मैन मार्केट एवं शिक्षण संस्थाओं में धन संग्रह किया जाएगा।

चिड़ावा. बाढपीड़ितों की सहायतार्थ धन संग्रह करते आरएसएस के स्वयंसेवक।