पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला ओपन एथलेटिक्स शुरू

जिला ओपन एथलेटिक्स शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिलानी | झुंझुनूंजिला एथलेटिक्टस संघ की ओर से रविवार सुबह आठ बजे बिरला स्कूल के मैदान पर जिला ओपन एथलेटिक्टस प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्‌घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी मनीराम विशिष्ट अतिथि देवकरणसिंह थे। अध्यक्षता जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष मानसिंह शेखावत ने की। संघ के संयुक्त सचिव वीरेंद्रसिंह राठौड़ ने अतिथियों का स्वागत किया। पहले दिन 14 वर्ष आयुवर्ग लंबीकूद के छात्रा वर्ग में बिरला बालिका विद्यापीठ की तनुश्री छात्र वर्ग में बिरला स्कूल पिलानी का शुभम तथा शॉटपुट में दीपेंद्र ज्योति प्रथम रहे। 18 आयुवर्ग शॉटपुट में टेगौर पब्लिक स्कूल का वनम शर्मा प्रथम रहा। 20 आयुवर्ग के 800 मी में सुरेंद्र, 1500 मी में लतेश राठौड़, 5000 मी में दिनेश शॉटपुट में सोमवीर प्रथम रहे। पुरुष वर्ग की 800 मी में सुनील कुमार प्रथम रहा।

फाइनलमुकाबला आज

झुंझुनूं| कर्बलामैदान में क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल सोमवार को दोपहर तीन बजे खेला जाएगा। मेजबान सिकंदर क्लब चैंपियनशिप के बीच मुकाबला होगा। इरफान ने बताया कि विजेता टीम को 51 हजार रुपए तथा उप विजेता टीम को 21 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मोहम्मद अली खोखर होंगे।

पिलानी. जिलाओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के उद‌्घाटन पर उपस्थित प्रतिभागी।