पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किढवाणा के कुएं में मिले मां बेटे के शव

किढवाणा के कुएं में मिले मां-बेटे के शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिलानी। ओमप्रकाश के मुताबिक शुक्रवार शाम राजेश्वरी ने फोन पर उसे दर्दभरी दासतां बयां की थी। उसने बताया था कि पति उससे रोज मारपीट करता है और उसे जान से मार सकता है। इस पर वह शाम को किढवाणा जाकर बेटी दामाद को समझाकर आया था। इसके बाद रात 12 बजे करीब दामाद ने फोन पर उसे बताया कि राजेश्वरी अंकित दोनों घर से गायब हैं। वह वापस किढवाणा गया और मां-बेटे की तलाश की। दोनों का कहीं पता नहीं चला। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने बताया कि मां-बेटे के शव कुएं में पड़े हैं।

गमगीन माहौल में डाले वोट: विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को किढवाणा के लोगों ने गमगीन माहौल में वोट डाले। ग्रामीणों के मुताबिक मतदान के समय गांव में रौनक होनी थी लेकिन मां-बेटे की मौत से माहौल गमगीन रहा। सरपंच महिपाल सिंह ने बताया कि लोग अपना मत डालकर चुपचाप लौट रहे थे। अन्यथा चुनावों में गांव में अच्छी रौनक रहती है।

सूरजगढ़. पोस्टमार्टमके दौरान अस्पताल में आए पीहर पक्ष के लोग।