स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा सात से
स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा सात से
झुंझुनूं| राजस्थानस्टेट ओपन स्कूल परीक्षा सात से 27 अक्टूबर तक परमवीर पीरूसिंह सरकारी सैकंडरी स्कूल में होगी। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होगी। प्रधानाचार्य गोवर्धनसिंह के मुताबिक सात अक्टूबर को बारहवीं की भौतिकी, आठ को रसायन विज्ञान, नौ को जीव विज्ञान, 10 को डाटा एंट्री ऑपरेशन, 11 को पेंटिंग, 13 को दसवीं की गृह विज्ञान, 14 को गणित तथा 27 अक्टूबर को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की परीक्षा होगी।
विभिन्नविषयों पर व्याख्यानमाला
पिलानी| राकेशशिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में विभिन्न विषयों पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संस्थान चेयरमैन महावीरसिंह पंघाल थे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. र|ा घोष मोदक ने की। मुख्य वक्ता सुनील शेरावत ने सामान्य ज्ञान, गणित मानसिक अभियोग्यता परीक्षा के बारे में जानकारी दी। स्टूडेंटस स्टाफ सदस्यों ने चेयरमैन पंघाल के नेतृत्व में बिरला प्राकृतिक एवं योग केंद्र पिलानी का भ्रमण किया।
युवासम्मेलन आज
गुढ़ागौड़जी| भारतीयग्रामीण स्कूल के खेल मैदान में शनिवार को शहीद भगतसिंह जन संघर्ष समिति भगतसिंह के जन्म दिवस पर युवा सम्मेलन करेगी। आयोजक जेपी महला ने बताया कि कार्यक्रम सुबह सवा दस बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू होगा।
पूर्वसैनिकों की बैठक आज
नवलगढ़.|पूर्व सैनिकोंकी बैठक 27 सितंबर को सुबह 10 बजे पंचायत समिति के सभा कक्ष में होगी। यह जानकारी कैप्टन दीपसिंह शेखावत ने दी।
देवतामें भजन संध्या
खेतड़ीनगर | देवनारायणयुवा विकास समिति के तत्वाधान में गुरुवार को देवता गांव के प्राचीन मंदिर में भजन संध्या हुई। पुजारी सांवरमल कसाणा की मुख्य यजमानी में कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक भजन प्रस्तुत किए।
गुसाईजीके मेले में कुश्ती
अलसीसर| लादूसरगांव में शुक्रवार को गुसाईजी के मेले में कुश्ती प्रतियोगिता हुई। गुरुवार को रात्रि जागरण शुक्रवार को पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। मेले में ऊंट घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता भी हुई।
ट्रैक्टरोंमें बजरी की ओवरलोडिंग रुकवाने की मांग
चंवरा| किसानट्रक यूनियन चंवरा-चौफुल्या ने कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर इलाके में बजरी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉलियों को अंडरलोड चलवाने की मांग की है। यूनियन के जयमल सैनी ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद ट्रॉलियों में आठ से दस