पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारी महासंघ की बैठक कल

कर्मचारी महासंघ की बैठक कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | अखिलराजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक रविवार सुबह 11.30 शहीद परमवीर पीरूसिंह सीनियर सैकंडरी स्कूल में होगी। उपाध्यक्ष उम्मेदसिंह थाकन ने बताया कि जिलाध्यक्ष दुर्गाराम मोगा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।

भगतसिंहका जन्म दिन आज मनाएंगे

झुंझुनूं| शहीदभगतसिंह विचार मंच समेत वामपंथी एवं जनवादी संगठन शहर के इंदिरा नगर स्थित शहीद भगतसिंह पार्क में शनिवार सुबह 10 बजे शहीदे आजम भगतसिंह का जन्म दिवस मनाएंगे। मंच के संयोजक बजरंगलाल ने बताया कि समारोह में वामपंथी, जनवादी संगठनों के कार्यकर्ता,नौजवान, किसान, मजदूर एवं छात्र पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। चिड़ासन में शनिवार शाम चार बजे सुनील महला की अध्यक्षता में शहीद कार्यक्रम होगा।

प्रतिभासम्मान समारोह पर करेंगे चर्चा

झुंझुनूं| अलकुरैश वेलफेयर सोसायटी की ओर से 12 अक्टूबर को होने वाले व्यापारियान समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां को लेकर बैठक रविवार शाम पांच बजे व्यापारियान गढ़ में होगी। सचिव मजीद खोखर ने बताया कि अध्यक्ष शाकिर हुसैन की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में समारोह के लिए जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस समारोह में कुरान हाफिज, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, सरकारी, नौकरी, पीएचडी करने वाले छात्रों, समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा।

29वाहनों पर कार्रवाई

झुंझुनूं| यातायातपुलिस ने शुक्रवार को 29 वाहनों पर कार्रवाई की है। यातायात इंचार्ज हरिसिंह ढाका के नेतृत्व में वाहनों की जांच की गई। इस दौरान कागजात में कमी पाए जाने पर आठ वाहनों को एमवी एक्ट में जब्त कर लिया गया। हेलमेट, नंबर प्लेट, लाइसेंस आदि के अभाव में 21 वाहनों का चालान किया गया। अभियान के दौरान 15 हजार 650 रुपए जुर्माना वसूला गया।

क्लिपदिखाने की धमकी देकर दुराचार

झुंझुनूं| पातुसरीकी युवती ने गांव के व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सदर थाने में मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार पातुसरी के राजेंद्र मीणा ने युवती की अश्लील वीडियो क्लिप बना ली। जिसे सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए वह तीन वर्षों से युवती से दुराचार कर रहा है।

एथलेटिक्सप्रतियोगिताएं 29 से

बगड़| 59वीं ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता राजकीय उप्रा स्कूल कायस्थपुरा