स्वयंसेवकों ने घोष के साथ की कदमताल
आरएसएसके पथ संचलन में रविवार को चिड़ावा, बुहाना और खेतड़ी खंड के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। श्रीकृष्ण गोशाला से शुरू हुए संचलन में शामिल गणवेशधारी संघ स्वयंसेवकों का उत्साह देखते ही बना। हाथों में दंड घोष वादन (संघ के बैंड) की धुन पर कदम से कदम मिलाकर चलते स्वयंसेवक मैन मार्केट, विवेकानंद चौक, पुरानी तहसील रोड, खेतड़ी रोड, पिलानी रोड, कबूतरखाना बस स्टैंड, पंचायत समिति के सामने से होते हुए डालमिया स्पोर्ट्स काम्पलैक्स पहुंचे। तोरण द्वारों पर खडे़ नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। समापन पर जिला संघ चालक डा. दयाशंकर बावलिया के सानिध्य में शस्त्र पूजन हुआ। भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष शर्मा, पार्षद सुरेश जलिंद्रा सहित भाजपा एवं उसके अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। संघ के चिड़ावा नगर कार्यवाह प्रभुदयाल वर्मा, तहसील कार्य व्यवस्था प्रमुख सुशील अग्रवाल, शारीरिक प्रमुख रामजीलाल सैनी और खंड कार्यवाह संतकुमार सैनी ने व्यवस्था में सहयोग दिया।
समाज को जागृत करना ध्येय बनाएं स्वयंसेवक : प्रीतमसिंह
चिड़ावा के प्रमुख मार्गों से गुजरते संघ के चिड़ावा, बुहाना खेतड़ी खंड के गणवेशधारी स्वयंसेवक।
चिड़ावा. आरएसएसके पथ संचलन के समापन पर शस्त्र पूजन करते जिला संघ चालक डा. दयाशंकर बावलिया अन्य अतिथि