दूदवा स्कूल में क्लास रूम का लोकार्पण
पिलानी | विधायकसुंदरलाल ने रविवार को दूदवा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में क्लास रूम का लोकार्पण किया। बोचीवाल पब्लिक चैरिटी ट्रस्ट एवं विधायक कोटे से बने क्लास रूम बरामदे का लोकार्पण करने के बाद विधायक ने कहा कि पीने के पानी की कमी नहीं रहने दी जाएगी। गांवों के विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विशिष्ट अतिथि राजस्थान प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष सुभाष पूनिया थे। अध्यक्षता रघुनाथसिंह शेखावत ने की।