पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बड़े सपने देखो, लक्ष्य बना लो और मेहनत से सफल बनो : डॉ. चद्रशेखर

बड़े सपने देखो, लक्ष्य बना लो और मेहनत से सफल बनो : डॉ. चद्रशेखर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ज्ञान-विज्ञानके क्षेत्र में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। हाल ही भारत ने मंगल पर पहले प्रयास में यान भेजकर अपनी क्षमता का परिचय दिया है। \\\"सीरी\\\' पिलानी के निदेशक एवं प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर ने यह बात रविवार को महर्षि दयानंद महिला शिक्षण संस्थान समिति के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुए समारोह में डॉ. चंद्रशेखर ने छात्राओं से कहा कि वे हमेशा बड़े सपने देखें। जीवन में सफल होने के लिए मुकाम तय करें और मेहनत करके उस मुकाम तक पहुंचे। कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ. ज्ञानप्रकाश पिलानिया ने कहा कि आज भी हमारे समाज में दहेज एवं कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियां व्याप्त हैं। युवा पीढ़ी इन कुरीतियों से समाज को मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। प्रसिद्ध गणितज्ञ डॉ. घासीराम वर्मा ने छात्राओं का आह्वान किया कि वे विज्ञान पर आधारित जीवन जीएं और हमेशा जिज्ञासु रहें। उन्होंने संस्था को एक छोटे से पौधे से वट वृक्ष बनाने में योगदान देने वाले भामाशाहों को साधुवाद दिया।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. रतनलाल केडिया ने कहा कि संस्था ने साइंस कॉलेज के रूप में राजस्थान में अपनी अलग पहचान कायम की है। कार्यक्रम के दौरान महासिंह जगलान स्मृति ट्रस्ट पानीपत, मदनसिंह ढाका मंडावा एवं महर्षि दयानंद महिला शिक्षण संस्थान समिति की ओर से 80 प्रतिशत इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली 110 प्रतिभावान छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। नीड कम मैरिट के आधार पर 17 छात्राओं को आर्थिक सहयोग भी दिया गया। समारोह में बीकानेर के प्रो. ऋिषकेश ित्रपाठी भी मौजूद थे।

कार्यक्रम का आगाज ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन से हुआ। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। संस्था सचिव डॉ. हनुमान प्रसाद ने स्वागत भाषण संस्था की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पढ़ी। प्राचार्य डॉ. रामस्वरूप जाखड़ ने कॉलेज का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विनोद जानू ने देशभक्ति गीत सुनाए। इससे पहले कॉलेज परिसर में नवनिर्मित लक्ष्मीचंद आर्य शिक्षक निवास तथा छात्रावास परिसर में बने रुकमणि छात्रावास का उद्‌घाटन किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष ताराचंद गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था से जुड़े रहे दिवंगत सदस्यों एवं जम्मू-कश्मीर त्रासदी में मारे गए नागरिकों को दो म