पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनेश मोंगिया पिलानी आएंगे

दिनेश मोंगिया पिलानी आएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिलानी | विद्याविहार कैंपस में स्थित बिट्स खेल मैदान पर 19 से 23 सितंबर तक होने वाली 29वीं बिट्स ओपन स्पोर्ट्स मीट- बोसम-2014 का आगाज शुक्रवार शाम आठ बजे होगा। खेल सचिव अनिरुद्ध के नेतृत्व में व्यवस्था संयुक्त सचिव मिहिर दर्प, आरुषि गर्ग, रिकी लोहकर प्रधान संभाल रहे हैं। उद्‌घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य दिनेश मोंगिया विशिष्ट अतिथि बिट्स एल्युमनी आरके कौल दिल्ली होंगे। अध्यक्षता बिट्स पिलानी कैंपस निदेशक प्रो. जी रघुरामा करेंगे। श्रीलंका दुबई सहित देशभर के 62 कॉलेजों के 1400 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मोंगिया नए टेनिस बैडमिंटन कोर्ट का उदघाटन भी करेंगे।

बोसम के दौरान टेबल टेनिस, क्रिकेट, हॉकी, बास्केटबॉल, फुटबाल, स्वीमिंग, स्क्वेश, ताईक्वांडो, टेनिस, एथलेटिक्स, शतरंज सहित 40 से अधिक प्रतियोगिताएं होंगी। मीडिया रिलेशन युनिट चीफ गिरधर एम कुंकुर ने बताया कि इस वर्ष फुटबाल, हॉकी, तैराकी एथलेटिक्स के मुकाबले बिरला पब्लिक स्कूल खेल मैदान पर होंगे। शेष सभी खेल बिट्स परिसर में ही खेले जाएंगे।

ऑनलाइन खेलों में कोई भी ले सकता है हिस्सा

बोसम-2014 के दौरान यदि किसी भी टीम से संबंधित नहीं हैं तो भी ऑनलाइन इवेंटस में भाग ले सकते हैं। बॉक्स-क्रिकेट, स्ट्रीट फुटबॉल, एंटी चेस, क्वीडिच, टिक-टेक-टो आदि ऑनलाइन इवेंट हैं।