पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपचुनाव का नतीजा निकाय चुनाव पर भी डालेगा असर

उपचुनाव का नतीजा निकाय चुनाव पर भी डालेगा असर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजगढ़विधानसभा उपचुनाव में श्रवण कुमार जीत से कांग्रेस को संजीवनी मिली है। दिसंबर में विधानसभा और मई में लोकसभा चुनाव में हार से पस्त पड़े कार्यकर्ता फिर से उत्साहित हैं। इसका असर नवंबर में होने वाले नगर परिषद चुनाव समेत जिले की दो नगर पालिकाओं बिसाऊ और पिलानी में नजर आएगा। दिग्गज नेता डॉ. दिगंबर के रहते हार को लेकर भाजपा खेमे में खासी चिंता है। की नौ महीने में कांग्रेस की जिले में वापसी अगले साल की शुरुआत में होने वाले पंचायतीराज चुनाव में भी संबल देगी। परिणाम के बाद जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस प्रशासनिक तंत्र में बदलाव की बात सामने आने लगी है। काफी समय से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का यही कहना था सरकार बदल गई लेकिन ब्यूरोक्रेसी नहीं बदली। विधानसभा चुनाव के बाद से ब्यूरोक्रेसी पुलिस में बड़ा फेरबदल नहीं हुआ। लगातार आचार संहिता लगती रही और तबादले टलते रहे।

आगे क्या : इन मुद्दों को मिल सकती है रफ्तार

>भर्ती : डेढ़लाख भर्तियां अटकी हैं। नई भर्ती की कोई घोषणा नहीं हुई। शेखावाटी के करीब दो लाख युवा भर्ती और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए दिसंबर अप्रैल में भाजपा को वोट किया था।

>तबादले : अफसरोंके तबादले होना तय है। जिले में ज्यादातर बड़े अफसर कांग्रेस समय से हैं। खुद भाजपा के कई नेता बैठकों में यह मामला उठाते रहे हैं। अगले महीने में कलेक्टर, एसपी से लेकर निचले स्तर के कई अधिकारियों के तबादले हो सकते है।

>विकास : जिलेको अभी तक कोई बड़ा तोहफा नहीं मिला है। कुंभाराम लिफ्ट कैनाल का काम सुस्त पड़ा है। स्पोट‌्र्स यूनिवर्सिटी, सैनिक स्कूल जैसे प्रोजेक्ट अटके हुए हैं।

>एकीकरण : पंचायतचुनाव आने वाले हैं। जिले के 653 स्कूल बंद करने का मामला जनप्रतिनिधि उठा सकते हैं। पंचायत चुनाव से पहले 40 फीसदी स्कूल फिर से खुल सकते हैं।

>पंचायत पुनर्गठन : गांवोंमें विरोध बढ़ रहा है। हो सकता है कि नई और पंचायतों का पुनर्गठन नियमों के अनुसार ही हो। पंचायत चुनाव के कारण सरकार कोई फैसला ले सकती है।

निकायचुनाव पर कोई असर नहीं

^हारके कारणों की अभी समीक्षा नहीं हुई है। निकाय चुनाव एवं पंचायतराजी चुनाव पर सूरजगढ़ उपचुनाव का कोई असर नहीं पड़ेगा। वसुंधरा राजे ने जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कर रखी हैं। इसका फायदा पार्टी को मिलेगा। -राजीव शेखावत, जिलाध्यक्षभाजपा