ढाणी में स्कूल का उद्घाटन आज
गुढ़ागौड़जी. सांसदसंतोष अहलावत रविवार को ढाणी पूनियों की तन सौंथली में राजकीय प्राथमिक स्कूल का उद्घाटन करेंगी। तुलसी पूनिया ने बताया कि दोपहर एक बजे होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता उदयपुरवाटी विधायक शुभकरण चौधरी करेंगे। विशिष्ट अतिथि नवलगढ़ प्रधान भंवरीदेवी एवं झुंझुनूं नगर परिषद चेयरमैन सुदेश अहलावत होंगे।
निशुल्कमहिला चिकित्सा शिविर आज
पिलानी. भगतसिंहसर्किल के पास विवेक आयुर्वेद पिलानी पर रविवार को निशुल्क महिला चिकित्सा परामर्श शिविर लगाया जाएगा। प्रो. विवेकानंद ने बताया कि शिविर के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.रितुराज द्वारा सुबह साढ़े 10 बजे से महिलाओं के विभिन्न रोगो की जांचकर उन्हे उचित परामर्श दिया जाएगा।
ग्रामीणडाक सेवकों की बैठक आज
शिमला. ग्रामीणडाकसेवकों की बैठक रविवार को सुबह 11 बजे खेतड़ी नगर के खेल मैदान पर होगी। ग्रामीण डाक सेवक संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक रामानंद शर्मा ने यह जानकारी दी।
मानवाधिकारसंगठन की कार्यशाला आज
गुढ़ागौड़जी. अखिलभारतीय मानवाधिकार संगठन की कार्यशाला रविवार को श्रीराम मंदिर में होगी। संगठन के सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि अधिकारों के बारे में चर्चा की जाएगी।
वादविवाद प्रतियोगिता आज
बिसाऊ. देहव्यापार को वैध करार देना अनुचित है...विषय पर दुलीचंद सरावगी वादविवाद प्रतियोगिता रविवार को जैन पुस्तकालय के सभागार में होगी। मुख्य अतिथि डा. लोकेश शेखावत होंगे। विजेताओं को स्थाई शील्ड के अलावा नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।
स्कूलमें लगाएं भामाशाह शिविर
बिसाऊ.गांगियासर के चार वार्डों के लोगों ने भामाशाह शिविर अगुणा मोहल्ला स्थित प्राथमिक स्कूल या फिर पुराने पंचायत घर में लगाने की मांग की है। इस संबंध में वार्ड 8, 9, 10 11 के लोगों ने पूर्व सरपंच सांवत खान के नेतृत्च में तहसीलदार को ज्ञापन दिया है।
ट्यूबवैलको शुरू किया
शिमला. वार्ड4,5 6 के लिए खेल मैदान में जलदाय विभाग का टयूबवैल शनिवार को चालू कर दिया गया। इन वार्डों में अब पेयजल संकट नहीं रहेगा।
टैलेंटहंट में दिखाई प्रतिभा
झुंझुनूं . न्यूराजस्थान पब्लिक स्कूल की सीबीएसई विंग में अंतर सदनीय स्पर्धा के तहत टैलेंट हंट का आयोजन किया गया। सचिव पीयूष ढूकिया ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी। प्राचार्या सीमा शेखावत ने उत्साह वर्धन किया। दृष्टि ने नृत्य में मानसी ने गायन