शोध कार्य प्रणाली पर कार्यशाला शुरू
पिलानी| बिट्सपरिसर में मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग के तत्वावधान में बुधवार को शोध कार्य प्रणाली विषय पर तीन दिवसीय सघन कार्यशाला शुरू हुई।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एशियन विश्वविद्यालय नई दिल्ली के प्रो. देव पाठक थे। अध्यक्षता बिट्स निदेशक प्रो. जी रघुरामा ने की। विभागाध्यक्ष डॉ. गीता बी ने विभाग के विभिन्न शोध कार्यों की जानकारी दी। प्रो. पाठक, बिट्स के प्रो. रजनीश चौबीसा, प्रो. शैलेजा प्रो. तनु शुक्ला ने प्रतिभागियों को शोध कार्य प्रणाली के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। शोध विद्यार्थी अरुण पूनिया चसुल ने आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि को प्रो. रघुरामा ने स्मृति चिह्न भेंट किया।
पिलानी. प्रो.पाठक को सम्मानित करते प्रो. रघुरामा।