पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपाध्याय के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि : अहलावत

उपाध्याय के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि : अहलावत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीनदयालउपाध्याय स्मृति संस्थान ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बुधवार को मनाई। बिरला गेस्ट हाउस में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिला प्रमुख बनवारीलाल सैनी विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता मातुराम सैनी, बसंत मोरवाल थे। अध्यक्षता झुंझुनूं सांसद संतोष अहलावत ने की। पंडित उपाध्याय के फोटो पर पुष्पाजंलि से शुरू हुए कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष जगदीश सोनी ने पंडित उपाध्याय का जीवन परिचय दिया। अहलावत ने कहा कि उपाध्याय के विचारों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि है। अन्य वक्ताओं ने भी पंडित उपाध्याय के जीवन, उनकी बुद्धिमता, आदर्शवाद विचारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संस्थान उपाध्यक्ष केएल बैरवा, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुरलीमनोहर शर्मा, राजेंद्रप्रसाद डाडा, एडवोकेट हजारीलाल सूनिया, सुशीला चौधरी, जगदीश शर्मा, ओमप्रकाश साह, प्रमिला रावत, अजय कुल्हार, राजकुमार नायक, बाबूलाल घोघिलया, रामगोपाल मिश्र, रवि शर्मा, विद्याधर सैनी, ओमप्रकाश सैनी, डीएस डागर, रामस्वरुप वर्मा, संतोष दुल्लड़, सुभाष सैनी, कन्हैयालाल ठेकेदार, विनोद आलडि़या, मदनसिंह शेखावत, सुरेंद्र सोनी, प्रेम दनेवा, सतवीर झाझडिया, राजेश रोहिला आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. कैलाश भोमिया ने किया।

पिलानी. दीनदयालउपाध्याय स्मृति संस्थान के कार्यक्रम में मंच पर मौजूद अतिथि।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय।

पिलानी. दीनदयालउपाध्याय स्मृति संस्थान के कार्यक्रम में उपस्थित कस्बेवासी।