पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनप्रतिनिधि अब जनता का विश्वास भी जीतें : सुंदरलाल

जनप्रतिनिधि अब जनता का विश्वास भी जीतें : सुंदरलाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिड़ावा | प्रधानकैलाशचंद मेघवाल ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में पिलानी विधायक सुंदरलाल ने पंचायतराज चुनाव जीतने वाले नेताओं से जनता का विश्वास भी जीतने की बात कही। कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, सूरजगढ़ प्रधान सुभाष पूनिया, चुनाव प्रभारी सेवाराम गुप्ता और विश्वंभर पूनिया सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। प्रधान मेघवाल ने क्षेत्र के विकास और समस्या समाधान करने की बात कही। कार्यक्रम में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सहित पंचायत समिति सदस्य, सरपंचों ने भाग लिया।