बाप-बेटे सहित चार गिरफ्तार
बाप-बेटे सहित चार गिरफ्तार
खेतड़ीनगर | पुलिसने बुधवार को झगड़ा करते बाप-बेटे सहित चार जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सरदारपुरा तन लोयल के प्रतापसिंह जाट, उसका पुत्र रवि कुमार, ओमप्रकाश मनोहर जाट जमीन को लेकर झगड़ रहे थे। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो मरने-मारने पर उतारू हो गए। पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
पशुक्रूरता में चार गिरफ्तार
खेतड़ी| पुलिसने दबिश देकर चार लोगों को पशु क्रूरता अधिनियम में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी अकबरपुर (नारनौल) के जसवंत सिंह, बंधा की ढाणी पपूरना के मामचंद, प्रताप पुत्र मामचंद प्रताप पुत्र बलबीर छोटे ट्रक में 21 भैंस-पाड़े भरकर मेवात ले जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक मवेशियों को ट्रक में बांधकर पटक रखा था। एसआई सूबेसिंह ने आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। ट्रक को जब्त कर पशुओं को मुक्त कराया गया।
5.75लाख रुपए की धोखाधड़ी
मुकुंदगढ़|वार्ड 13के जयप्रकाश गुर्जर ने वार्ड दो के प्रवीण मीणा जगदीश मीणा पर जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर 5.75 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है।
पूर्वसरपंच ने पत्रावलियां गायब की
बिसाऊ| टांईके ग्रामसेवक ने पूर्व सरपंच तत्कालीन ग्रामसेवक के खिलाफ गबन की जांच संबंधी पत्रावलियां गायब करने का मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार सोनासर निवासी हाल टांई ग्रामसेवक भागीरथमल ने विकास अधिकारी के निर्देश पर उक्त रिपोर्ट दी है। उसने टांई की पूर्व सरपंच दौलत बानो तत्कालीन ग्रामसेवक श्रीराम मिश्रा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कुछ पत्रावलियां गायब कर दी। ये पत्रावलियां उनके खिलाफ चल रहे गबन की शिकायत के मामले की जांच से संबंधित हैं।
स्कूलशहीद प्रशांत बुंदेला के नाम
बगड़| कस्बेके राजकीय माध्यमिक स्कूल का नामकरण शहीद प्रशांत बुंदेला राजकीय माध्यमिक स्कूल करने की स्वीकृति जारी हुई है। प्रधानाध्यापक नरोत्तमलाल ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी ने पत्र जारी किया है।
महिलामंडल की प्रतियोगिताएं आयोजित
पिलानी| अग्रवालमहिला मंडल ने मंगलवार शाम विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। आशा मित्तल नेहा तोला ने बताया कि अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में हुई सलाद प्रतियोगिता में अंकिता प्रेरणा प्रथम पायल द्वितीय, नृत्य प्रतियोगिता में ऋतु तुलस्यान प्रथ