पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनसुनवाई में तबादलों की अर्जियां ज्यादा

जनसुनवाई में तबादलों की अर्जियां ज्यादा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजगढ़ मेरा कर्म और धर्म : दिगंबर

सूरजगढ़विधानसभा उपचुनाव में हारे भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिगंबरसिंह बुधवार को झुंझुनूं आए। यहां सर्किट हाउस में जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं, विधायकों आदि ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। चिकत्सा मंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़, सहकारिता राज्यमंत्री अजयसिंह किलक भी उनके साथ थे। नेताओं ने यहां सर्किट हाउस में जनसुनवाई की सभा को संबोधित किया। यहां से सभी सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताने के लिए रवाना हुए।

डॉ. दिगंबरसिंह ने कहा कि सूरजगढ़ में विरोधियों ने बाहरी बताकर दुष्प्रचार किया इस वजह से हारे। बावजूद इसके मैं भगौड़ा नहीं बनूंगा। सूरजगढ़ मेरा धर्म और कर्म है। चुनाव के वक्त जो वादे किए उन्हें पूरा किया जाएगा। वसुंधरा राजे से मिलकर राजेंद्र राठौड़ को जिले का प्रभारी बनवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में सेवा यात्रा निकालकर जनसमस्याओं का निराकरण करेंगे। यहां सड़क, पानी, डार्क जोन में सिंचाई का पानी लाना एवं बुहाना बणी का विकास प्राथमिकता है।

चिकित्सा राठौड़ ने कहा कि उपचुनाव परिणाम को सरकार के कामकाज की समीक्षा से नहीं देखा जा सकता। हार-जीत सिक्के के दो पहलु हैं। कार्यकर्ताओं को आत्मचिंतन करना चाहिए। नौ महीने में सरकार एक दिन नहीं बैठी। संभाग स्तर पर जाकर काम किए हैं। कोर्ट में अटकी भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा कराएंगे। पिछली सरकार की ओर से दाखिल की गई याचिका वापस लेकर 15 बोनस अंक के आधार पर भर्ती की जाएगी। विद्यार्थी मित्रों की भर्ती के मामले को कोर्ट ने अवैध माना है फिर भी सरकार कानून के दायरे में रहकर उनके लिए काम करेगी। सरकारी अस्पतालों में निशुल्क दवा का बजट बढ़ाया गया है। राठौड़ ने कहा कि डॉ. दिगंबरसिंह मकान बनाकर यहीं रहेंगे। हर महीने हम भी यहां आकर काम देखेंगे। सूरजगढ़ में हार का दोषी मैं हूं। सहकारिता राज्यमंत्री अजयसिंह किलक ने कहा कि डॉ. दिगंबर जीतते तो जिले का विकास तेजी से होता। इससे पहले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डॉ. दिगंबरसिंह, राजेंद्र राठौड़ एवं अजय किलक का माल्यार्पण किया। महिला मार्चा सदस्याओं ने तिलक लगाए। वरिष्ठ नेता बनवारीलाल सैनी, ओमप्रकाश आबूसरिया, दिनेश धाबाई, मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हिदायत खां धौलिया, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष असगर पहाड़िया, महामंत्री अब्दुल मजीद अब्बासी,