झुंझुनूं. पिलानी | बिट्स पिलानी में 29वें बिट्स ओपन स्पोर्ट्स मीट- बोसम 14 का मंगलवार रात 10 बजे समापन हुआ। पांच दिन तक चले खेलों के इस महाकुंभ में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर बिट्स पिलानी चैंपियन बना। एलएनआईपीई ग्वालियर दूसरे स्थान पर रहा।
बिट्स सभागार में समापन समारोह की मुख्य अतिथि बिट्स पिलानी स्पोर्ट्स क्लब इंचार्ज भावेश वर्मा विशिष्ट अतिथि बिट्स मानविकी विभाग के प्रो. पिंटू मोडक थे। अध्यक्षता चीफ वार्डन सीपी दास ने की। चैंपियन ट्रॉफी बिट्स पिलानी को उप विजेता ट्रॉफी एलएनआईपीई ग्वालियर को दी गई।
क्रिकेट में एसआरएम कालेज दिल्ली विजेता बिट्स पिलानी उप विजेता, बास्केटबाल में जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली विजेता मुस्लिम यूनिवर्सिटी अलीगढ़ उप विजेता, वॉलीबॉल में खालसा कॉलेज दिल्ली विजेता कर्नाटक उप विजेता, कैरम में बिट्स पिलानी विजेता आरएआईटी मुंबई उप विजेता, टेबल टेनिस में बिट्स विजेता केडीयू श्रीलंका उपविजेता, 100 में श्रीलंका की नीक 200 में केडीयू श्रीलंका विजेता, 4x400 रिले में बीकेबीआईईटी पिलानी विजेता, तैराकी में बिट्स ने सर्वाधिक गोल्ड मेडल प्राप्त किए।