पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ राजस्थान सप्ताह में की साफ सफाई

स्वच्छ राजस्थान सप्ताह में की साफ-सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छराजस्थान सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को पुराना बस स्टैंड में नगर परिषद के अधिकारियों कर्मचारियों ने सफाई की। एसआई राजीव जानू ने बताया कि बस स्टैंड स्थित डिस्पेंसरी, यात्री विश्रामगृह आदि स्थानों पर सफाई की गई। बुधवार को रेल्वे स्टेशन पर सफाई की जाएगी। अभियान के दौरान एक्सईएन लक्ष्मण पंवार, एईएन सत्यनारायण भार्गव, एसआई मूलसिंह, पार्षद मनोज सैनी आदि मौजूद थे।

उदयपुरवाटी.कस्बे मंगलवार को भी सफाई कराई। ईओ अनिता खीचड़ ने सुबह नौ बजे सफाई कर्मचारियों को एकत्रित कर उपखंड कार्यालय से शाकंभरी गेट तक सफाई करने का लक्ष्य निर्धारित किया। ठेकेदार से अतिरिक्त मजदूर लगवाकर चार दर्जन कर्मचारियों की टीमें गठित की। चारों टीमों ने जेसीबी, दो ट्रैक्टर हाथ ट्रालियां लेकर उपखंड कार्यालय से सफाई की। स्टेट हाईवे के दोनो तरफ लंबे समय से पड़े कचरे मलबे को उठवाया तथा कच्चे-पक्के अतिक्रमणों को साफ करवाते हुए टीम शाम तक शाकंभरी गेट पहुंची। पूरे समय पालिकाधिकारी खीचड़ ने चारों टीमों की माॅनिटरिंग की।

कुछ दुकानों पर मात्र 600 ग्राम प्लास्टिक कैरी बैग्स मिले। अधिकारियों का कहना है कि बार-बार कार्रवाई करने से दुकानदार सतर्क हो गए कुछ लोगों को समझ में भी गया कि प्लास्टिक कैरी बैग्स का उपयोग नहीं करना है। इसलिए इन दिनों दुकानों पर ज्यादा कैरी बैग्स नहीं मिल रहे हैं।

चिड़ावा| नयाबस स्टैंड परिसर से स्थानीय प्रशासन एवं नगरपालिका का विशेष सफाई अभियान मंगलवार से शुरू हुआ। एसडीएम हीरालाल मीणा और नगरपालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी की अगुवाई में शुरू हुए अभियान में नायब तहसीलदार बजरंगलाल, पालिका ईओ राजेंद्रसिंह सीगड़, जेईएन सरोज भाटिया, एबीईओ नरेंद्र लांबा, ओजटू सरपंच पति शीशराम डांगी, नगरपालिका के जमादार विनोद कुमार, ठेकेदार कैलाश सारवान, टीएम खान आदि ने भाग लिया। इस दौरान एसडीएम मीणा ने पालिकाध्यक्ष सैनी और ईओ सीगड़ से नया बस स्टैंड क्षेत्र में यात्री सुविधाएं बढाने की बात कही। जिसपर मौके पर मौजूद अनेक लोगों ने इस कार्य में जन सहयोग भी लेने का सुझाव दिया। एसडीएम ने बताया कि अभियान के तहत सात दिवस में शहर के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर कचरे का प्रभावी निस्तारण करवाया जाएगा।

पिलानी| स्वच्छराजस्थान सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को नगरपालिका विद्याविहार क्षेत्र में बस स्टैंड पर ईओ अभिलाषासिंह के नेतृत्