पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्टूडेंट्स का सम्मान

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्टूडेंट्स का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिलानी | राज्यस्तरीयमार्शल आर्ट कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतकर सीरी विद्या मंदिर को प्रथम स्थान दिलाने वाले स्टूडेंट्स का मंगलवार को सम्मान किया गया। कोच पीएस शेखावत ने बताया कि जीवनी स्कूल चिड़ावा में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के तनु, केशव, अंशुल, अनिरुद्ध, नीरज, कार्तिक, हुनर, राखी, ममता, रोहित, प्रवीण, आदित्य, अंशु पूनियां, रोहित पूनियां, जय नेगी, अनुप्रिया, मोहित, रायल, निशांत, सुषमा, स्नेहा, अरुण कुमार, सुमित, अरुण, आशीष, मोनू मंदीप ने स्वर्ण तथा साहिल, प्रीतम, मोहित निखिल ने रजत पदक जीतकर विद्यालय को राज्य स्तर पर प्रथम स्थान दिलाया। सभी पदक विजेताओं का आज विद्यालय में प्राचार्य सुनिल शर्मा ने सम्मान किया तथा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने की बधाई दी।