पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झुंझुनूं से 200 बसें जाएंगी जयपुर रैली में

झुंझुनूं से 200 बसें जाएंगी जयपुर रैली में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वसुंधराराजे सरकार के एक साल पूरा होने पर 13 दिसंबर को जयपुर में होने वाले समारोह में शामिल होने जिले से 200 बस जाएगी। इसकी तैयारियां जोरों पर है। झुंझुनूं में समसपुर रोड पर सुभाष कृषि फार्म हाउस पर यात्रा संयोजक विशंभर पूनिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयारियों का जायजा लिया गया। रामनिरंजन पुरोहित ने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में बनवारीलाल सैनी,महामंत्री सरजीत चौधरी, सभापति सुदेश अहलावत, पार्षद राकेश सहल, संजय भार्गव, नेमी अग्रवाल, मनोज कुमावत, कुलदीप पूनिया, प्रमोद जानू,मंजू चौहान, जाकिर चौहान, प्रदीप डूलगच, अब्दुल मजीद अब्बासी, रवि लांबा समेत अनेक पदाधिकारी थे। इधर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव शेखावत, विधायक शुभकरण चौधरी, जगदीश सैनी, नगरमंडल अध्यक्ष रामनिरंजन पुरोहित, विशंभर पूनिया समेत अनेक पदाधिकारियों ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष राजीव शेखावत ने कहा कि जिले से 200 बस जाएगी। प्रत्येक विधानसभा से अलग- अलग बसों की व्यवस्था की गई है।

नवलगढ़. भाजपा नगर मंडल की बैठक में सम्मेलन के लिए नगर मंडल अध्यक्ष महेश चौधुरी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी। बैठक में योगेंद्र मिश्रा, रिद्धकरण नवहाल, रतन कुमावत, गोपी चोबदार, माजिद चौहान, जगदीश जांगिड़, बजरंगलाल डीडवानिया, लक्ष्मीकांत डीडवानिया आदि मौजूद थे। ग्रामीण मंडल की बैठक अध्यक्ष कैप्टन किशनसिंह गोठड़ा की अध्यक्षता में हुई। भाजपा नेता जगदीश सैनी ने सम्मेलन को सफल बनाने को कहा। इस मौके पर बीरबल यादव, पवन शर्मा, मनोहरसिंह, किशनसिंह गुर्जर श्रीराम सैनी आदि मौजूद थे।

मुकुंदगढ़.कस्बेमें भाजपा नगर मंडल की बैठक हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेश ढांचोलिया ने की। कार्यकर्ताओं को जयपुर सम्मेलन पहुंचने की जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में मनोनीत पार्षद जाकिर हुसैन पठान, महेश पासोरिया, विनोद सैनी, विकास बेसवाल आिद उपस्थित थे।

सूरजगढ़.जयपुरसमारोह की तैयारियों को लेकर नगर अध्यक्ष बृजमोहन तुल स्यान की अध्यक्षता में बैठक हुई। शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे मुख्य बाजार से बसों से कार्यकर्ता जयपुर के लिए रवाना होंगे। बैठक में सुभाष पूनिया, विश्वनाथ पुजारी, संजय गोयल, संतोष कुमावत, रामानंद चंदेलिया, बाबूलाल चेतीवाल, राजेश गोयल, सत्यवीर धींधवा, बजरंगलाल मिश्रा, सज्जन जांगिड़ मौजूद थे।

भाजपाकी बैठक कल

पिलानी