पिलानी को रेल लाइन से जोड़ने की मांग
पिलानी| जनकल्याण संस्था की रविवार को बिरला प्राकृतिक चिकित्सा योग केंद्र पर कस्बे के विकास की योजनाओं को लेकर विचार गोष्ठी हुई। सीओ मिलिट्री छावनी नरहड़ कर्नल हिम्मतसिंह वर्मा की अध्यक्षता में हुई संगोष्ठी के विशिष्ट अतिथि सीरी निदेशक डॉ. चंद्रशेखर, पिलानी पालिकाध्यक्ष विजय हलवाई, बीट्स डीन प्रो. शिवा सुब्रमन्यम, बिरला हवेली निदेशक अशोक कुमार तोला बीकेबीआईईटी डीन प्रो. श्रीधर बी डांडिन थे। कर्नल वर्मा ने कहा कि यदि पिलानी रेल लाइन से जुड़ जाए तो कस्बे के विकास को गति मिलेगी। रेल लाइन होगी तो यहां व्यवसाय की अपार संभावनाएं खुल जाएगी। संस्था के महेंद्र कुमार ने स्वागत किया। संस्था अध्यक्ष सीएम भार्गव ने गतिविधियों की जानकारी अतिथियों का परिचय दिया। पोस्टकार्ड अभियान चलाने रेल मंत्री को रेल बजट 2010-2011 में घोषित सर्वे के अनुसार भिवानी- लोहारू-पिलानी-चूरू रेलवे लाइन स्वीकृत करने की मांग करने का निर्णय लिया गया। अतिथियों ने पोस्टकार्ड अभियान के लिए बैनर का विमोचन किया। पोस्टकार्ड भी वितरित किए गए। इस मौके पर नौरंगलाल बाडेटिया, विनोद आलड़िया, एडवोकेट पंकज शर्मा, संदीप गोयल आदि मौजूद थे।
पिलानी. पोस्टकार्डअभियान के लिए बैनर का विमोचन करते अतिथि