त्रुटि रहित हों नामांकन
झुंझुनूं | कलेक्टरडॉ. आरुषि मलिक ने कहा है कि भामाशाह कार्ड बनाने के लिए किया जा रहा नामांकन त्रुटि रहित होना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वे सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई अवैध खनन, भामाशाह, राजस्व अधिकारियों की बैठक के दौरान बोल रही थी। उन्होंने राजस्व से संबंधित सभी प्रकरणों तथा स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत प्रत्येक उपखंड पर किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की। सुगम प्रकरणों का त्वरित रूप से निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस कानाराम, एडीएम सुरेंद्र माहेश्वरी, सभी एसडीएम, सभी तहसीलदार, नगर परिषद आयुक्त रोहित चौधरी, सभी नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी उपस्थित थे।
खेजड़ीसे गिरे किसान की मौत
बुहाना | भूरीवासमें खेजड़ी छंगाई करते गिरे किसान की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रामपाल जाट (42) खेजड़ी के पेड़ की कटाई कर रहा था। पैर फिसलने से वह गिर गया। उसके सिर में चोट लगी। पिलानी के बिड़ला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बड़े भाई जगदीश की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली है।