ताइक्वांडो में सिंघाना विजेता
ताइक्वांडो में सिंघाना विजेता
पिलानी| ताइक्वांडोएसोशिएशन राजस्थान की हरिदेवी झूथाराम स्कूल में 21वीं राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हुआ। पीटीआई रमन कौशिक ने बताया कि वायुसेना पब्लिक स्कूल सिंघाना प्रथम, सीरी विद्या मंदिर पिलानी द्वितीय डालमिया विद्या मंदिर चिड़ावा तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि संस्थान के चेयरमैन हर्षवर्धन बिड़ला थे। प्राचार्य डॉ. जेएस कुंतल ने आभार व्यक्त किया। संचालन आदित्य सरावगी ने किया। दुर्गा पब्लिक स्कूल के छात्र सज्जन वर्मा टोनिस भार्गव ने कांस्य और प्रफुल्ल चोटिया ने रजत पदक प्राप्त किया। प्रफुल्ल चोटिया दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगा।